मध्य प्रदेश

महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल पहुंचे कोठी, टीवी मुक्त भारत अभियान द्वारा उपलब्ध कराई किट

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
कटनी । कटनी जिले के कोठी में महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल द्वारा 27 फरवरी की सुबह कार्यक्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान और 100 दिवसीय निक्षय अभियान के तहत ग्राम कोठी में महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल द्वारा लक्ष्मी गोंड को फूड बास्केट (पोषण आहार किट) प्रदान hकराई गई। देखा जाएं तो इस पहल का मुख्य उद्देश्य टीबी रोगियों को उचित पोषण और पूर्ण उपचार सुनिश्चित करना है। ग्राम कोठी की लक्ष्मी गोंड 15 वर्ष और वीरेंद्र गोंड निवासी कोठी को टीबी की पूरी दवा खाने और पौष्टिक भोजन करने की भी सलाह दी गई। यह संदेश बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि टीबी का उपचार केवल दवाओं से ही नहीं, बल्कि सही पोषण से भी संभव है। पोषण आहार किट में प्रोटीन, विटामिन और खनिजों से भरपूर खाद्य पदार्थ होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद करते हैं। महामहिम राज्यपाल की यह पहल न केवल जागरूकता बढ़ाने का कार्य करेगी। बल्कि समाज में यह संदेश भी देगी।
टीबी एक ठीक होने वाली बीमारी है पर मरीज नियमित दवा लें और पौष्टिक आहार का सेवन करें।
भारत सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक टीबी मरीजों तक सहायता पहुंचाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जिससे देश को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प पूरा हो सके। और टीबी से पीड़ित व्यक्ति को पूर्ण स्वास्थ्य लाभ मिल सके।

Related Articles

Back to top button