वन भूमि पर अतिक्रमण का निरीक्षण करने पहुंचा वन विभाग का अमला

दिया अतिक्रमणकारियों को अल्टीमेटम
ब्यूरो चीफ: शब्बीर अहमद
बेगमगंज । निकटवर्ती ग्राम तुलसीपार के तालाब के पास वन में जाने वाले रास्ते के आसपास किए गए अतिक्रमण की जानकारी लगते ही रेंजर अरविंद अहिरवार ने फौरन एक दल के लिए अतिक्रमण का निरीक्षण करने के लिए भेजा जहां पर गांव के कुछ लोगों द्वारा किया गया अतिक्रमण में फसल लगाई गई पाई जाने पर संबंधितों के लिए 15 दिवस का अल्टीमेट दिया गया है कि वह स्वयं अपने हाथों अतिक्रमण हटाकर वन भूमि को मुक्त कर दें अन्यथा उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया जाएगा उसमें आने वाले खर्चे का भुगतान भी उनसे वसूला जाएगा। वन विभाग की अल्टीमेटम से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप पहुंच गया है।
आपको बता दें कि वन परिक्षेत्र अधिकारी अरविंद अहिरवार के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र में विभिन्न स्थानों से वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जा चुका है और इसके अलावा जहां भी जानकारी मिलती है वहां पर वन विभाग की टीम पहुंचकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का काम कर रही है।
इस संबंध में वन परिषद अधिकारी अरविंद अहिरवार ने बताया कि तुलसीपार के चंद्रपुर डैम के पास जंगल जाने के रास्ते और उसके आसपास कुछ लोगों द्वारा फसल बोकर अतिक्रमण किए जाने की जानकारी पर संबंधितों को 15 दिवस का अल्टीमेटम दिया गया है कि वह भूमि को अतिक्रमण मुक्त करें।



