कृषिपर्यावरणमध्य प्रदेश

मौसम के बिगड़े मिजाज ने बढ़ाई किसानों की चिंता

फसल कटाई और थ्रेसिंग का काम हो सकता है प्रभावित
रिपोर्टर : कमल याज्ञवल्क्य
बरेली । गुरूवार शाम से अचानक मौसम के बिगड़े मिजाज से किसानों की चिंता बढ़ गई है। बरेली अंचल के कुछ गांवों से मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार शाम को कुछ समय के लिए हुई बूंदाबांदी से फिलहाल थ्रैसिंग का काम रूक गया है। किसान रामकुमार पटेल और मुकेश सिमरैया ने बताया कि इस समय खेतों में चना, तुअर और तेवड़ा की फसलें कुछ कटी हुई रखी हैं तथा कटाई का काम भी चल रहा है। इसके साथ ही थ्रेसिंग का काम भी किसानों द्वारा किया जा रहा था, किन्तु गुरूवार शाम को अचानक मौसम बिगड़ा और कुछ समय के लिए बूंदाबांदी भी हुई। इस कारण फिलहाल थ्रेसिंग का काम रोकना पड़ गया है।
यदि और पानी गिरा तो कटाई भी रोकना पड़ेगा
किसान शिवदयाल साहू और नवीन शर्मा ने बताया कि यदि रात में थोड़ी सी भी बारिश होती है तो फसलों की कटाई का काम भी रूक सकता है। किसानों ने बताया कि अब यदि मोसम बिगड़ता है तो फसलों में नुकसान की संभावना है। यह भी बताया गया है कि यदि पानी गिरा तो भूसे का संकट भी उत्पन्न हो सकता। फिलहाल खबर लिखे जाने तक आसमान में बिजली चमक रही है और गड़गड़ाहट भी हो रही है। कुल मिलाकर मौसम के बिगड़े मिजाज ने फिलहाल तो किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

Related Articles

Back to top button