कृषिमध्य प्रदेश

13 वर्षों से अपूर्ण सिंचाई परियोजना पूर्णता की ओर अग्रसर, किसानो मे हर्ष की लहर

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । विगत तेरह वर्षो से ढुलमुल गति से चलने वाली सूरजपुरा जलाशय नहर परियोजना की अपूर्ण व क्षतिग्रस्त नहरो से परेशान किसानो को सिंचाई मे हुई असुविधा के बीच खबर राहत भरी व सुकून देने वाली है ठेकेदार बदलने से नहर परियोजना अब पूर्णता की ओर है जिससे किसानो को नहर का पानी जल्दी मिलेगा।
बतादे कि सूरजपुर जलाशय परियोजना विकासखंड केसली जिला सागर के अंतर्गत देहार नदी पर ग्राम सुरतपुरा के समीप स्थित है योजना की प्रशासकीय स्वीकृति मध्य प्रदेश जल संसाधन विभाग द्वारा वर्ष 2013 में राशि 70.61 करोड़ की प्राप्त हुई थी योजना के पूर्ण होने पर कृषकों को 3600 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होना प्रस्तावित है परियोजना के मुख्य बांध का कार्य पूर्ण है योजना में नहर प्रणाली के कार्य हेतु मुख्य एवं माइनर नहर एवं उनकी संरचनाओं के निर्माण हेतु वर्ष 2015 में एजेंसी में, पीवीआर कंस्ट्रक्शन कंपनी नागपुर द्वारा अनुबंध किया गया था एजेंसी द्वारा कार्य में रुचि न लेने सामानुपातिक प्रगति न होने के कारण इनका अनुबंध विखंडित किया गया था तत्पश्चात वर्ष 2018 में लाइनिंग कार्य हेतु प्रथक से टर्न की पद्धति से एजेंसी रायसिंग एंड कंपनी बालाघाट द्वारा अनुबंध किया गया था एवं मुख्य एवं माइनर नहरो की खुदाई एवं उनकी संरचनाओं के निर्माण कार्य का अनुबंध एजेंसी में शुभम सोन केसरिया सिवनी द्वारा वर्ष 2022 में किया गया , कार्य में रुचि न लेने के कारण वर्ष 2022 में ही तत्कालीन कार्यपालन यंत्री द्वारा अनुबंध को विखंडित कर दिया गया एवं लाइनिंग कार्य में कार्यरत एजेंसी रायसिग एंड कंपनी बालाघाट द्वारा कार्य पूर्ण नहीं करने के कारण वर्ष 2023 में इनकी अनुबंध को भी विखंडित कर दिया गया था मुख्य बांध का कार्य पूर्ण होने के 10 वर्ष पश्चात एवं तीन निर्माण एजेंसियों द्वारा कार्य को बीच में छोड़ देने के फलस्वरुप इनके अनुबंध विखंडित कर दिए गए जिससे कृषकों के अंदर भारी आक्रोश था एवं परियोजना की पूर्ण होने पर संशय बना हुआ था उसके बाद तत्कालीन अधिकारियों द्वारा वर्ष 2023 में परियोजना की बची हुई शेष मुख्य एवं माइनर नहरे एवं संरचनाओं के कार्य की निविदा टर्न की पद्धति पर आमंत्रित की गई वर्तमान में उक्त कार्य को मेंसर्स एसएन पांडे कंस्ट्रक्शन कंपनी रीवा द्वारा संपादित किया जा रहा है वर्तमान में परियोजना का कार्य तुरंत गति से एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जा रहा है वर्ष 2013 से 12 वर्ष प्रतीत हो जाने के उपरांत वर्तमान में परियोजना पूर्णतया की ओर अग्रसर है एवं विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के अथक प्रयास से इस वर्ष 2024 25 में परियोजना से 3000 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हुई है जिससे क्षेत्र के किसानों के मन में संतोष की लहर है क्षेत्रिय किसानो ने विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की सक्रियता पर उन्हे बधाई दी हैं।

Related Articles

Back to top button