मध्य प्रदेश

नवागत न्यायाधीश का अधिवक्ता संघ ने किया स्वागत

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । अधिवक्ता संघ सिहोरा के सभागार मे नवागत न्यायाधीश अजय उईके का स्वागत एवं सिहोरा न्यायालय से जाबरा के लिए स्थानान्तरित न्यायाधीश रेश्मा खातून का विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया।
जिसमे नवागत न्यायाधीश अजय उईके का अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रविदीप सिंह बैस एवं उपस्थित पदाधिकारीगण द्वारा किया गया। न्यायाधीश रेश्मा खातून का विदाई स्वागत पुष्पगुच्छ से अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रविदीप सिंह बैस, उपाध्यक्ष मुकेश मिश्रा, सचिव आनन्दमणि त्रिपाठी, सहसचिव आशीष बयौहार, ग्रंथालय आलोक बयौहार, कोषाध्यक्ष सुनील पटेल, कार्यकारिणी सदस्य आनन्द पटेल, अभय नारायण मिश्रा, उत्तम सोनी, साकेत पिण्डहा, रविशंकर पटेल एवं अधिवक्ता संघ के सबसे वरिष्ठ सदस्य राममिलन पटेल, रवि गुपता, रामगोपाल पटेल, रमेश पटेल एवं अन्य अधिवक्तागणो द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ के अधिकांश अधिवक्तागण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button