साहू समाज का जिला स्तरीय सामुहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न

रिपोर्टर : मनोज शुक्ला
सियरमऊ । जिला साहू समाज समिति रायसेन के तत्वाधान में साहू समाज का 38 बा निःशुल्क सामुहिक आदर्श विवाह सम्मेलन बुधवार अक्षय तृतीया को ग्राम सियरमऊ में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में अतिथियों में -सिलबानी विधानसभा के विधायक देबेन्द्र पटैल के सुपुत्र लब पटैल ओर बेटू पटैल, पूर्व विधायक रामपालसिंह के सुपुत्र दुर्गेश प्रताप सिंह, कांग्रेस के बरिष्ठ नेता राजा लोकविजय शाह, राजेन्द्र तोमर, धर्मबीरसिंह चुनेटिया, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, भाजपा नेता विजय शुक्ला बम्होरी, मंडल अध्यक्ष श्याम साहू , दीपक रघुबंशी एबं जिला एवं प्रदेश से साहू समाज के स्वजातीय बंधु, समाज के पदाधिकारी के अलावा आसपास के ग्रामो से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक देबेन्द्र पटैल जी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्होंने अपने दोनों बेटों को भेजकर, स्वयं मोबाइल पर न आने के कारण खेद व्यक्त किया और नव दंपत्ति वर बधू को शुभकामनाएं दीं एबं प्रत्येक वधु को एक एक साड़ी ओर लिफाफा भेंट किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेपाल से विधायक किरण शाह उपस्थित हुईं।
आयोजन समिति के अध्यक्ष नाथूराम साहु सियरमऊ एवं जिला अध्यक्ष बसंत साहू ने सभी का आभार व्यक्त किया।



