मध्य प्रदेश

सेवानिवृत्ति पर कालिस्ता एक्का को दी विदाई पार्टी

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रधान अध्यापक के पद पर रहते हुए कालिस्ता एक्का के सेवानिवृत होने पर विदाई कार्यक्रम समारोह पूर्वक आयोजित किया गया। सेवानिवृत्ति समारोह में मुख्य अतिथि राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं बीआरसी अर्जुन सिंह सिसोदिया उपस्थित रहे। विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि सेवानिवृत्ति शिक्षिका कालिस्ता एक्का अपने कर्तव्य के प्रति पूर्ण समर्पित थी। उन्होंने ईमानदार से विभाग की 31 वर्ष सेवा की है उनके निर्विवाद कार्यकाल के लिए हम सभी उनकी भूरी भूरी प्रशंसा करते हैं ।
बीआरसी अर्जुन सिंह सिसोदिया ने कहा कि शिक्षिका के द्वारा समस्त कार्य समय सीमा में पूर्ण किए जाते थे बहुत ही सहनशील और धैर्य प्रवृत्ति की अध्यापिका रहीं। शिक्षिका उषा मिश्रा एवं मालती गुप्ता ने मैडम के सेवाकाल की विशेषताएं बताते हुए उन्हें एक संघर्ष शील और सबको साथ लेकर कार्य करने वाली मां के समान मुखिया बताया । संस्था के शिक्षक शिक्षकों की ओर से सेवानिवृत शिक्षिका को सम्मान पट्टीका भेंट की गई। संस्था के शिक्षक दीपक सोनी ने कहा कि इस भावुक और यादगार अवसर पर एक ऐसी शख्सियत को विदाई दे रहे हैं, जिन्होंने अपने कार्य और व्यवहार से इस संस्थान को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाया है । इस अवसर पर सेवानिवृत शिक्षिका कालिस्ता एक्का ने कहा कि सेवानिवृत्ति मेरे लिए केवल एक पड़ाव है, अंत नहीं। मैं भले ही अब कक्षा में न पढ़ाऊँ, लेकिन मेरे मन में शिक्षिका का जुनून हमेशा जीवित रहेगा। मैं अपने जीवन के इस नए चरण में भी समाज और शिक्षा के लिए कुछ न कुछ योगदान देने की कोशिश करूंगी। संस्था की शिक्षिका रेहाना बेगम ने कार्यक्रम में अतिथियों के पधारने पर आभार व्यक्त किया। संस्था की पूर्व छात्रा एवं शिक्षिका संध्या ने भावुक गीत के माध्यम से विदाई पार्टी को काफी गमगीन बना दिया। ज्योति वर्मा एवं आमना बी ने भी अपने विचार रखें। स्कूल की छात्रा अंजलि यादव, निसार माहिरा ने उपहार देकर गीत आदि प्रस्तुत किए।

Related Articles

Back to top button