उमरियापान भाजपा मंडल की कार्यकारिणी घोषित: 60 सदस्यीय टीम में 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री समेत महिलाएं शामिल

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी की सहमति और विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह के मार्गदर्शन में उमरियापान भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने नई कार्यकारिणी का गठन किया । मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने जिला अध्यक्ष की सहमति से 60 सदस्यीय टीम बनाई है । जिसमें धर्मेन्द्र गौतम एवं अंकित झारिया को महामंत्री पर नियुक्त किया है।
कार्यकारिणी में 6 उपाध्यक्ष रामसिंह पटेल, मनीषा गर्ग, ऋतु सिंह ठाकुर, प्रमोद असाटी,पूरन राय, सुशील महोबियाऔर 6 मंत्री मनीषा चौरसिया, अखिल चौबे, राकेश दाहिया, वेदप्रकाश हल्दकार, महेन्द्र दुबे, मंजो यादव नियुक्त किए गए हैं । कोषाध्यक्ष विनोद साहु एवं कार्यालय मंत्री दिनेश असाटी और मीडिया प्रभारी चन्द्रेश चौरसिया, अखिलेश नामदेव सोशल मीडिया प्रभारी, राकेश यादव आई, टी, शेल की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही मंडल कार्य समिति में ललित गौतम, विजय दुबे, बसंत चौरसिया, गोविन्द प्रताप सिंह, मीना अग्रवाल, संदीप सोनी, कोमल गोस्वामी, जितेन्द्र अरोरा, सत्यनारायण पाण्डेय, बसंत मिश्रा, साधना चौरसिया, दुर्गेश कोरी, कुमारी कल्याणी तिवारी, लक्ष्मीबाई माझी, पदमेश गौतम, शिवशंकर दुबे, प्रमिला साहु, राजेश चौरसिया, सुषमा महोबिया, प्रमोद गौतम, विनोद यादव, शुशांक चौरसिया, जगन्नाथ माझी, इरफान खान, राजा हाफिज, पुष्पा महोबिया, शशि शुक्ला, कौशिल्या सोनी, सुनीता दुबे, हरि राजपाल, अशोक दाहिया, दीपक विश्वकर्मा, मनीष गुप्ता, रिंकी मेहरा, धर्मेन्द्र हल्दकार, सतीश चौबे, रामजी ब्यौहार, बदी प्रसाद दुबे, अनीता कोरी, कुमारी प्रिया सिंह, श्याम सिंह नियुक्त किये गए हैं।
उमरियापान मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने कहा कि नई कार्यकारिणी पार्टी की नीतियों के अनुरूप काम करेगी। आशीष चौरसिया ने बताया कि सभी पदाधिकारी जनसेवा को प्राथमिकता देंगे। वे संगठन की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए काम करेंगे।



