मध्य प्रदेश

कार्तिक पूर्णिमा पर भरभरा आश्रम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, विशाल भंडारे में हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद

उमरियापान। कार्तिक पूर्णिमा का पावन पर्व क्षेत्र के प्रसिद्ध भरभरा आश्रम में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया । इस अवसर पर दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आश्रम पहुंचे और संत श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया ।
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर महिलाओं ने नदी में दीपदान कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की । वहीं आश्रम परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया ।
भरभरा आश्रम में प्रतिवर्ष कार्तिक पूर्णिमा पर भव्य मेले का आयोजन होता है । इस दौरान श्रद्धालु पारंपरिक रूप से आश्रम में गक्कड़-भरता बनाकर भोजन करते हैं । मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें सजती हैं, जहां श्रद्धालु जमकर खरीदारी करते हैं । पूरे दिन आश्रम परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा ।

Related Articles

Back to top button