शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में बाल अधिकार और कानून पर प्रश्नमंच प्रतियोगिता आयोजित

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में बाल अधिकार सप्ताह के अंतर्गत बाल अधिकार और कानून विषय पर प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की ।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिलाषा चौरसिया ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, बाल संरक्षण एवं उनसे संबंधित कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक करना था । प्रश्नमंच के माध्यम से विद्यार्थियों से बाल अधिकारों, बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा एवं संरक्षण से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे गए । विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रश्नों के उत्तर दिए और अपनी जानकारी का प्रदर्शन किया ।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को बाल अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया ।



