मध्य प्रदेश

जनपद कार्यालय के पास गैस सिलेंडर ब्लास्ट, ध्वस्त हुई दुकान, संचालक झुलसा

रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा। नगर के गोल मार्केट के पास जनपद पंचायत ग्राउंड के मैदान मार्केट स्थित एक आइसक्रीम पार्लर एवं चाय सेंटर की दुकान में शनिवार को गैस सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने पर बाजार में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग जोरदार धमाका होते ही कई आशंकाओं के चलते दुकानें छोड़कर भागने लगे। थोड़ी देर बाद गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने की सूचना मिलने पर सैंकड़ों लोंगो का हुजूम घटना स्थल पर उमड़ पड़ा।
दरअसल जनपद कार्यालय ग्राउंड के पास पलेरा नगर के वार्ड नंबर 11 निबासी अक्कल शाह उम्र 20 वर्ष आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक एवं चाय की दुकान चलाता था। बीती शनिवार की रात 9 बजे की लगभग दुकान में रखे हुए गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही दुकान के पास खड़े ग्राहक मौके से भाग गए। इस दौरान दुकान संचालक अक्कल शाह आग बुझाने का प्रयास करते हुए बुरी तरह आग की लपटों में झुलस गया और गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। स्थानीय नागरिकों के द्वारा मौके पर पहुंचकर दुकान संचालक को आनन फानन में झांसी के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने पर दुकान में रखी हुई संपूर्ण सामग्री दो बड़े फ्रिज, कोल्डड्रिंक, आइसक्रीम, दुकान में रखे हुए पैसे एवं अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। उक्त घटना को लेकर पूरे नगर में हड़कंप मच गया।

Related Articles

Back to top button