मध्य प्रदेश

21 मई बुधवार को निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा

सिलवानी। भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य और “ऑपरेशन सिंदूर” की ऐतिहासिक सफलता को समर्पित नगर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन दिनांक 21 मई 2025 को सिलवानी नगर में बुधवार को शाम के समय 04 बजे बजरंग चौराहा से प्रारंभ होकर शहिद स्मारक राष्ट्रगान के पश्चात समापन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण आयोजन की रूपरेखा तय करने हेतु एक विशेष बैठक का आयोजन लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह, सिलवानी नगर में संपन्न हुआ। बैठक में जनप्रतिनिधि समाजसेवी युवा एवं नगर वासी सहित सभी नगर के विभागों के प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में अतिथियों ने तिरंगा यात्रा की आवश्यकता, उद्देश्य और आयोजन की रूपरेखा पर अपने विचार साझा किए। सभी ने एकमत होकर इस आयोजन को राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।
यह तिरंगा यात्रा देश की रक्षा में भारतीय सेना के योगदान और “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास है, जिसमें पूरे नगर से नागरिकों की भागीदारी की अपेक्षा की जा रही है।

Related Articles

Back to top button