मध्य प्रदेश

डिजिटली विडियोज प्रशिक्षण आयोजित

सिलवानी । संगत संस्था द्वारा विकासखंड सिलवानी के परियोजना कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ सहारा परियोजना के तहत लालन पालन कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ को प्रारंभिक बाल विकास (ई.सी.डी. ) पर एक दिवसीय “प्रारंभिक बाल विकास एवं देखभाल विषय पर ” डिजिटली विडियोज प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसका प्रमुख उद्देश्य शिशु के प्रारंभिक बाल विकास पर कार्य करना है।
यह कार्यक्रम इंफोसिस फाउंडेशन द्वारा वित्त पोषित है विभाग से परियोजना अधिकारी आबिदा बी, पर्यवेक्षक मानकुंवर प्रजापति, संगत संस्था से जिज्ञासा जी, संध्या जी, जिला समन्वयक प्रशांत शर्मा, सुपरवाइजर गौरीशंकर द्विवेदी कुमारी प्रतीक्षा शर्मा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताए इत्यादि उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button