मध्य प्रदेश
ठेकेदार की घोर लापरवाही से ओवर ब्रिज के पास पानी भरा, लोग हो रहे परेशान

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । ठेकेदार की घोर लापरवाही के कारण हाता केसली चौराहे के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर बनाये जा रहे ओवर ब्रिज के बायी साइड मे जलभराव के कारण लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है कथित ठेकेदार ने पानी निकास की कोई व्यवस्था नही बनाई जिससे कच्ची सडक पर पानी भरने से आवागमन बाधित हो गया है। सडक निर्माण मे अनपेक्षित विलंब व लेटलतीफी के चलते अनियमितताये बडे पैमाने पर बरती जा रही है जिसका खामियाजा स्थानीय लोगो व वाहन चालको को भुगतना पड रहा है ठेकेदार तत्काल जलभराव की स्थिति को जनविरोध के पूर्व करे।



