मध्य प्रदेश

जल है तो कल है : जल मित्रों ने जल संरक्षण की ली शपथ

ब्यूरो चीफ ; शब्बीर अहमद
बेगमगंज । जलगंगा संरक्षण अभियान अंर्तगत जल को संरक्षित करने और जल स्रोत्रों को बचाने का अभियान जारी है। इस पुनीत अभियान में सैकड़ों जल मित्र जुड़ गए हैं।
आज मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद विकास खंड बेगमगंज के सेक्टर क्रमांक 3 तुलसीपार अंर्तगत जल संरक्षण एवं संवर्धन की सामूहिक शपथ का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर परामर्शदाता आचार्य शुभम दुबे ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए संकल्प दिलाया कि हमें इस अभियान को हर घर तक ले जाकर जीवन को बचाने के लिए एक ही संदेश देना है कि जल है तो कल है और जल ही जीवन है। जिसके बिना जीवन संभव नहीं है ।तो हमे वृहद स्तर पर छोटी – छोटी जल ईकाईओं के रूप में जल संरक्षण कार्य को करना पड़ेगा ।
हम याद रखें कि पानी अनमोल है , इसे बचाकर ही हम धरती के तापमान को स्थिर रख सकते हैं ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भवानी प्रसाद कुशवाहा,सचिन यादव, सचिन लोधी, दीपक चढ़ार, सुदामा पाल, गगन ठाकुर,प्रणव ठाकुर, स्वाति कुशवाहा, रक्षा यादव, अंजना गौर, रामगोपाल विश्वकर्मा, सोनाक्षी दुबे, ज्योति पाल, जयकृष्ण शुक्ला, अभय मिश्रा, गंधर्व सिंह लोधी, प्रेम सिंह कुशवाहा, सहित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य एवं बीएसडब्ल्यू,एमएस डब्ल्यू के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
जिन्होंने अंत में जल संरक्षण की शपथ लेते हुए संकल्प दोहराया कि अपने आसपास के जल स्रोत्रों को संरक्षित करके मानव जीवन समेत सभी जीवधारियों के जीवन की रक्षा के लिए यतन करेंगे ।

Related Articles

Back to top button