पर्यावरणमध्य प्रदेश

घरों की छत का पानी सड़क पर गिरा तो नपा करेगी कार्यवाही

दो जून से घरों की छत के पाइप कटेगी नपा, नपा ने कराया अनाउंस
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर पालिका बेगमगंज ने एनाउंस एवं नगरपालिका के कर्मचारियों सोशल मीडिया के माध्यम से मकान की छतों के ऊपर से पानी निकासी के लिए नीचे तक पाइप लगाकर बारिश का पानी गंदगी नाली मै उतारने की अपील की है,जिससे आम नागरिकों को सड़क से निकलने में असुविधा न हो क्योंकि ज्यादातर नगर की मुख्य मार्गो कालोनियों की सड़कों के मकानों की छतों पर लोगों ने पाइप लगाकर छतों का पानी सड़क पर ही गिराते है,जिससे सड़कों पर भी गड्ढे होते हैं वहीं दोपहिया वाहन चालक एवं पैदल चलने वाले लोगों विशेष कर स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को खासी समस्या उत्पन्न होती है। इससे पूर्व भी नगर पालिका द्वारा ऐसे सभी मकान मालिकों को नोटिस देकर बारिश का पानी अपनी छतों से पाइप लगाकर नाली में उतारने के निर्देश दिए थे लेकिन नगर के लोगों ने अमल न करते हुए छतों का पानी सीधे बीच सड़क पर ही गिराने के लिए लंबे-लंबे पाइप लगा रखे हैं जिससे स्कूली बच्चों सहित आम नागरिकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब नगर पालिका दो जून तक नगर के नागरिकों को अपनी छतों की मुहरियों से पाइप नीचे नाली तक लगाकर पानी नाली में उतारने का समय दिया है,अगर किसी भी व्यक्ति का पानी सड़क पर गिरता दिखा तो जुर्माने के साथ साथ उस व्यक्ति की छत की मोहरी पर लगे पाइप काटने की कार्रवाई भी की जाएगी जिस छत का पानी उनकी दीवारों पर रहेगा और सड़क पर नहीं गिरेगा।
इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी कृष्णकांत शर्मा का कहना है कि छतों से बारिश का पानी सीधे सड़क पर गिरने से सड़कें खराब होती हैं और लोगों को परेशानी होती है यदि लोगों ने पाइप के जरिए पानी नीचे नहीं उतारा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button