मध्य प्रदेश

दूरदर्शन भोपाल की प्रख्यात एंकर पूर्वा राय स्टूडेंट चॉइस अवार्ड से सम्मानित

SAGA यूनिवर्सिटी के हेड संजीव अग्रवाल ने सम्मानपत्र प्रदान कर किया सम्मानित
भोपाल। मध्यप्रदेश की जानी मानी बड़ी यूनिवर्सिटी SAGE ने एक भूतपूर्व और अनूठी पहल के तहत स्टूडेंट चॉइस आवार्ड का आयोजन किया।जिसमे दूरदर्शन भोपाल की प्रख्यात एंकर पूर्वा राय को विशेष रूप से सम्मानित किया। SAGE यूनिवर्सिटी के हेड संजीव अग्रवाल इस उन्हे सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के विभिन्न प्रतिष्ठित स्कूल्स के अनेकानेक प्राध्यापकों को सम्मानित किया गया।
इसी कार्यक्रम में भोपाल दूरदर्शन की जानी मानी प्रख्यात एंकर पूर्वा राय को भी विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। पूर्वा राय को उनके विभिन्न स्कूल्स और कॉलेजेस में मोटिवेशनल स्पीकर के तौर पर सेशंस, जो की बेहद प्रेरणास्पद होते हैं, उसके लिए सम्मानित किया गया। साथ ही पूर्वा राय दूरदर्शन के मोस्ट पॉपुलर प्रोग्राम क्लास रूम की एक बेहद सफल एंकर रहीं, जिसकी वजह से विभिन्न स्कूल्स के बच्चों के बीच उनकी लोकप्रियता जगजाहिर है, SAGE यूनिवर्सिटी के हेड संजीव अग्रवाल ने न सिर्फ पूर्वा राय को समन्नित किया, वरन उनकी सहजता और जमीनी स्तर पर रहकर बड़प्पन का द्योतक भी ये रहा की उन्होंने खुद पूर्वा राय के साथ सेल्फी ली गई।

Related Articles

Back to top button