वरिष्ठ पत्रकार ने पत्नी के तृतीय पुण्यतिथि पर अस्पताल में की साम्रगी वितरित, दीपदान से लेकर पौधारोपण

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। सिहोरा नगर के वरिष्ठ पत्रकार एवं आईसना पत्रकार संघ के पूर्व सचिव व महामंत्री उमेश विश्वकर्मा ने अपनी पत्नी श्रीमति उमा विश्वकर्मा की तृतीय पुण्य तिथि पर शासकीय सिविल अस्पताल सिहोरा में मातृ शिशु वार्ड एवं पीआईसी वार्ड में डॉ सुनील लाटीयार बीएमओ सिहोरा स्टॉप नर्स की उपस्थित में अस्पताल परिसर में दूध, केला, बिस्किट वितरण कर उनकी याद में बाटे। साथ ही उन्होंने हिरन नदी घाट खितौला में मां नर्मदा मईया को दीप प्रज्वलित कर दान किया। इतना ही नहीं उन्होंने तृतीय पुण्य तिथि पर 5 प्रकार के पौधे भी लगाने का संकल्प भी लेकर शुक्रवार को पौधारोपण कार्य करेंगे। इस दौरान फलदार, छांवदार, औषधीय, फूलदार, देव तुल्य पौधा रोपण करेंगे।
आप का निवास स्थान ग्राम खुडावाल हैं वहीं आप सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में कार्यरत हैं साथ ही वरिष्ठ पत्रकार के रूप में अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं।
आपके इस तृतीय पुण्यतिथि दिवस पर आपके पत्रकार साथी मनीष श्रीवास, पवन चौरसिया प्राकृतिक उपासक के मार्गदर्शन सहित दिनेश सोनी, बबलू बर्मन, के साथ साथ अन्य सहयोगी डी आर विजय, प्रदीप दुबे, हिमांशु रजक अन्य का योगदान रहा।



