मध्य प्रदेशराजनीति

भाजपा मंडल उमरियापान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम सम्पन्न

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । भाजपा मंडल उमरियापान के अंतर्गत महर्षि महेश योगी विद्यापीठ ब्रम्ह स्थान करौंदी ध्यानहाल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी एवं जनपद अध्यक्ष सुनीता दुबे की उपस्थिति रही। योग कार्यक्रम पश्चात मुख्य अतिथि सुमित्रा वाल्मीकि ने जीवन में योग के महत्व से अवगत कराया ।इसके पश्चात जिला अध्यक्ष दीपक टंडन ने सभी को मार्गदर्शन दिया ।
राज्यसभा सांसद ने भारत के हृदय स्थल केंद्रबिंदु का निरीक्षण किया एवं पर्यटन स्थल बनाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान भाजपा जिला मंत्री विजय दुबे, विजय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, सिलौड़ी मनीष बागरी, नरेंद्र त्रिपाठी, राजेश ब्यौहार, राजेश चौरसिया, संतोष दुबे, प्रशांत राय, रमन शुक्ला, संदीप सोनी, अनिल बागरी, जनपद उपाध्यक्ष दुर्गा/पारस पटेल, मंडल महामंत्री अंकित झारिया, धर्मेंद्र गौतम, मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद असाटी, कोषाध्यक्ष विनोद साहू, कार्यालय मंत्री दिनेश असाटी, ज्ञानचंद चौरसिया, जगमोहन चौरसिया, योग शिक्षक अमित दीक्षित, महर्षि विद्यापीठ के आचार्य एवं लगभग 1500 वेदपाठियों की उपस्थिति रही।
योग कार्यक्रम को सफल बनाने में आश्रम प्रभारी अरविंद सिंह, रतिभान सिंह, योग शिक्षक सूर्यकांत शर्मा, विमलेश मिश्रा सहित पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त अतिथियों एवं समस्त कार्यकर्ताओं बंधुओं का मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने हृदय की गहराइयों से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button