डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस श्रध्दा सुमन अर्पित

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । भाजपा मंडल उमरियापान के बूथ क्रमांक 187 में भाजपा पदाधिकारियों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया । उमरियापान मंडल के कार्यकर्ताओं ने मुखर्जी के छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते उनके आदर्शों को आत्मसात करने की प्रेरणा ली । साथ ही राष्ट्र व समाज सेवा में प्रत्येक व्यक्ति द्वारा ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करने के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी से प्रेरणा लेते हुए कार्य करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक प्रखर राष्ट्रवादी और जनसंघ के संस्थापक के रूप में हमारे देश में एक संविधान एक विधान और एक निशान का समर्थन आजीवन करते रहे । उनके बताए हुए मार्ग पर हम सभी चलकर भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं ।
इस मौके पर भाजपा जिला मंत्री विजय दुबे, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संदीप सोनी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता बसंत मिश्रा, गंगाराम मिश्रा, बूथ महामंत्री नरेश जायसवाल, रमाकांत असाटी, मिलन झारिया, सोनू पटेल आदि कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।



