उमरियापान थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के दिशा निर्देशन में उमरियापान थाना परिसर में शनिवार को आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर के गणमान्यजन, मुस्लिम समुदाय एवं पत्रकार बंधुओं की उपस्थिति में थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने मोहर्रम पर्व शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने पर चर्चा की गई । थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने मोहर्रम पर्व को लेकर उमरियापान, परसेल, कछार गांव, घुघरी और महनेर के मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि त्योहार खुशी लेकर आता है जिसे प्रेम पूर्वक मनाना चाहिए । थाना प्रभारी ने शांति समिति के सभी सदस्यों से आपसी सौहार्द के वातावरण में पर्व मनाने की बात कही। इस मौके पर समाजसेवी राजेश ब्यौहार, जयप्रकाश चौरसिया, चंद्रकांत चौरसिया, अज्जू सोनी, राकेश यादव, राजेन्द्र चौरसिया, प्रदीप चौरसिया, अंकित झारिया, जगमोहन मिश्रा, सुशील मिश्रा, पत्रकार सतीश चौरसिया सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित रहे।



