मध्य प्रदेशराजनीति

जनता और सरकार के बीच करें आदर्श स्थापित कार्यकर्त्ता : हेमन्त खंडेलवाल

100 से अधिक मंचों से हुई प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल पर पुष्प वर्षा
नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत नारों से गुंजायमान हुई संस्कारधानी
भाजपा कार्यकर्ताओ के उत्साह और स्वागत देख गद गद हुए नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष
खंडेलवाल के प्रथम आगमन पर शहर में हुआ अभूतपूर्व और एतेहासिक स्वागत
धन्वन्तरि चौक से प्रारम्भ रैली पहुंची मानस भवन

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्त्ता जनता और सरकार के बीच कड़ी बनकर, जन सामान्य के हित के लिए कार्य करें और समाज में आदर्श स्थापित करें और आप सभी देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ मिलकर विकसित भारत और विकसित मप्र के संकल्प को पूरा करने के लिए साथ आये और अपने हिस्से का योगदान दे । उक्त विचार नवनिर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अभूतपूर्व स्वागत करने के जबलपुर के कार्यकर्ताओ और सामाजिक संगठनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कही। रथ से ही सभी को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा आपके स्नेह और इस स्वागत के लिए आपका आभारी हूं।
भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल से विधायक हेमंत खंडेलवाल के प्रथम जबलपुर आगमन पर जबलपुर के कार्यकर्ताओ ने अभूतपूर्व और एतेहासिक स्वागत किया। उनके साथ प्रदेश संगठन महामंत्री हितानन्द का भी आगमन हुआ।
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के आगमन पर भाजपा जबलपुर महानगर एवं ग्रामीण द्वारा लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, प्रदेश महामंत्री जबलपुर संभाग प्रभारी सांसद कविता पाटीदार, सांसद आशीष दुबे, जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल, महापौर जगत बहादुरसिंह अन्नू, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, अभिलाष पांडे, नीरज सिंह, संतोष बरकड़े, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, प्रदेश मंत्री नंदनी मरावी, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज बिज, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा गोटियां, तैलघानी बोर्ड के अध्यक्ष रविकिरण साहू की उपस्थिति में अन्धमुक बायपास पर अगवानी की गई।
नेताजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के बाद शुरू हुई रैली – प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का काफिला धनवंतरि नगर चौराहे से होकर पिसनहारी की मढिया पंहुचा जहां प्रदेश अध्यक्ष ने नेता जी सुभाषचंद्र बोस जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की और सभी जनप्रतिनिधियों के साथ रथ में सवार हुए, यहाँ से भव्य स्वागत रैली के साथ त्रिपुरी चौक, सुपाताल, शारदा चौक, एलआईसी, मदनमहल चौक, नागपाल गार्डन, आध शंकराचार्य चौक छोटी लाइन फाटक से शास्त्री ब्रिज, तीन पत्ती चौक होते हुए मानस भवन पहुंचे. जहां प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
पश्चिम विधानसभा में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिँह के नेतृत्व में सभी 18 वार्डो, महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, भाजपा विधि प्रकोष्ठ, वैष्णो देवी यात्रा समिति, जबलपुर विप्र संघ, पंजाबी महासंघ, सिख समाज साहू समाज, पाटीदार समाज, मदनमहल व्यापरी संघ, टिम्बर मर्चेंट एसोसिएशन, एवं उत्तर विधानसभा में सभी वार्डो के साथ किसान मोर्चा, अल्पसंखयक मोर्चा, खंडेलवाल समाज के साथ विभिन्न सामाजिक संस्थाओ ने लगभग 100 से अधिक मंचों से स्वागत किया।
दो पहिया वाहन से शामिल हुआ युवा मोर्चा है – प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जी की स्वागत रैली में युवा मोर्चा जबलपुर के कार्यकर्त्ता दो पहिया वाहनों से आगे चले।
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के आगमन पर पूर्व विधायक शरद जैन, अंचल सोनकर, हरेंद्रजीत सिंह बब्बू, पूर्व अध्यक्ष प्रभात साहू, जीएस ठाकुर, सुभाष रानू तिवारी, डॉ जितेंद्र जामदार, पूर्व महापौर सदानंद गोडबोले, स्वाति गोडबोले, एसके मुद्दीन, संदीप जैन, महामंत्री पंकज दुबे, राजेश दहिया, रजनीश यादव, राजेश राय राममूर्ति मिश्रा, अरविन्द पाठक, शरद अग्रवाल, के साथ समस्त भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया ।

Related Articles

Back to top button