मध्य प्रदेश

पुलिस नशा मुक्ति अभियान : बजरंग चौराहे पर नागरिकों से जनसंवाद, नशे से दूरी का संदेश

सिलवानी। पुलिस थाना सिलवानी द्वारा गुरुवार को नगर में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी पूनम सविता एवं पुलिस स्टाफ की उपस्थिति में बजरंग चौराहे पर जन संबाद किया नागरिकों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया साथ ही यह भी समझाया गया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि यह सामाजिक एवं पारिवारिक जीवन को भी प्रभावित करता है। जनसंवाद कार्यक्रम में आमजन से अपील की गई कि वे स्वयं भी नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें।
कार्यक्रम के दौरान बस स्टैंड के प्रतीक्षालय के सामने उपस्थित नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई और उनसे आग्रह किया गया कि वे अपने जीवन को सुरक्षित एवं सुखमय बनाने हेतु नशे से दूरी बनाए रखें।
थाना प्रभारी पूनम सविता ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य समाज में सकारात्मक संदेश फैलाना है ताकि आने वाली पीढ़ी एक स्वस्थ एवं नशा-मुक्त वातावरण में विकसित हो सके।
इस अभियान में पुलिस टीम के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों की भी सराहनीय भागीदारी रही। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नशा मुक्ति की शपथ ली और समाज को जागरूक बनाने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Back to top button