मध्य प्रदेश

बीईओ, बीआरसी ने एक दर्जन स्कूलों का किया निरीक्षण, बच्चों के साथ बैठकर शिक्षा का स्तर जाना

अनुपस्थित शिक्षकों को दिए कारण बताओं नोटिस
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश अनुसार तहसील की शालाओं मैं शिक्षा के स्तर को जांचने और शिक्षकों के समय पर स्कूल पहुंचने को लेकर आकस्मिक निरीक्षण के निर्देश के परिपालन में ब्लॉक शिक्षाधिकारी राजेंद्र श्रीवास्तव, जनपद शिक्षा केंद्र अधिकारी अर्जुन सिंह सिसोदिया ने संयुक्त रूप से करीब एक दर्जन स्कूलों का निरीक्षण कर जहां शिक्षा के स्तर को जांचा वही अनुपस्थित शिक्षकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई हेतु नोटिस जारी किए गए हैं। दोनों अधिकारियों के आकस्मिक निरीक्षण से हड़कंप मच गया और समय पर स्कूल नहीं पहुंचने वाले शिक्षक आनन-फानन में स्कूल की ओर भागते नजर आए।
आपको बता दें कि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र श्रीवास्तव और जनपद शिक्षा अधिकारी अर्जुन सिंह सिसोदिया ने प्राथमिक माध्यमिक एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों का निरीक्षण किया उनमें घोघरी, कुंडा, आमोली, सुनेटी, पड़रिया राजाधार, घाना, चौका आदि शामिल हैं। संयुक्त टीम द्वारा घोधरी व आमोली में 10:30 व 11 बजे प्रेयर करवाई।
सुनेटी में शिकायत की जाँच की, चौका में जीवन कौशिक शिक्षक पिछले दो दिन से अनुपस्थित मिले, घोघरी में राधेश्याम अहिरवार, राजेश शर्मा अनुपस्थित पाए गए। आमोली में हरिसिंह शाक्य व अतिथि दोनों अनुपस्थित मिले । कुंडा व पड़रिया स्कूल समय से संचलित पाए गए। अनुपस्थित शिक्षकों, अतिथि शिक्षकों को कारण बताओं नोटिस जारी किए गए हैं।
विद्यार्थियों से शिक्षा से संबंधित वार्तालाप कर पढ़ाई का स्तर जाना। क्लासेज में बच्चों के साथ बैठकर टीचर्स की पढ़ाई का स्तर देखा। कुछ शालाओं में स्तर सही पाया गया वहां स्तर बनाए रखने तथा जिन शालाओं में स्तर सुधारने की आवश्यकता थी वहां पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इस संबंध में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र श्रीवास्तव जनपद शिक्षा अधिकारी अर्जुन सिंह सिसोदिया ने संयुक्त रूप से बताया कि शालाएं नियमित रूप से समय पर खोलें और बंद हो इसके लिए सघन दौरे किए जा रहे हैं वहीं सरकार की मंशा के अनुरूप शिक्षा के स्तर को किस तरह से बेहतर बनाया जाए इसके दिशा निर्देश भी दिए जा रहे हैं। जो भी शिक्षक शिक्षिकाएं लापरवाही करते पाए जाएंगे या नियमों की अनदेखी करेंगे उनके विरुद्ध नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button