मध्य प्रदेश

विधायक की अनुशंसा पर भदौरा विद्यालय को मिली सौगात, अतिरिक्त कक्ष का निर्माण व अन्य कार्यों की मिली स्वीकृति

विधायक ने लिखा था स्कूल शिक्षा मंत्री को पत्र
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह की पहल पर शासकीय विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण और अन्य कार्यों के लिए मध्य प्रदेश शासन के परिवहन एवं शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने पत्र जारी करते हुए बड़वारा विधानसभा क्षेत्र को बड़ी उपलब्धि देते हुए लागत राशि 42 लाख 70 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान करने हुए पत्र क्रमांक 1978 दिनांक 21.7.25 को जारी किया गया है । जिसमें भदौरा स्कूल में अतिरिक्त कक्ष एवं प्रयोग शाला, सिविल कार्य, कूलर, ग्रीन बोर्ड एवं सीसीटीवी कैमरा, विधार्थियों के लिए शिक्षा हेतु कमरे, फर्नीचर, इंटरैक्टिव, पैनल के साथ साथ अतिरिक्त कक्ष में लैब प्रयोग शाला का निर्माण किया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह की यह एक सकारात्मक कदम है जो विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने और छात्रों की जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा।

Related Articles

Back to top button