मध्य प्रदेशराजनीति

पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता

चिरंजी पाल एंव उनकी पत्नी क्रांति पाल को न्याय दिलाने समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने दिया आश्वासन
रिपोर्टर : मनीष यादव
राजनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज यादव ने प्रतिनिधि मंडल नियुक्त किया जिसके तत्पश्चात समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी पुष्पेन्द्र अहिरवार अनुसूचित जाति प्रदेश अध्यक्ष एंव पूर्व चंदला विधानसभा प्रत्याशी, कुं रानी रैकवार महिला सभा कार्यकारी प्रदेश, गुड्डे खान प्रदेश सचिव, आशीष पटेल कुशवाहा प्रदेश सचिव, कपूरसिंह यादव जिलाध्यक्ष छतरपुर, विजय यादव विधानसभा अध्यक्ष राजनगर, हरिसिंह यादव एडवोकेट सहित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और हर संभव न्याय दिलाने का आश्वासन दिया । आपको बता दे कि ग्राम खोडा ग्राम पंचायत पहाड़ी तहसील राजनगर जिला छतरपुर में पाल समाज के चिरंजी लाल वह पत्नी क्रांति पाल को गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी गई समाजवादी पार्टी द्वारा घटना की निष्पक्ष जांच करने के लिए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी आपके साथ है।

Related Articles

Back to top button