मध्य प्रदेश

बस चालको की मनमानी क्षमता से अधिक भरी गई सवारी, मनमाना वसूला किराया

आरटीओ विभाग सोया कुंभकरणी नींद
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रक्षाबंधन पर्व का लाभ उठाते हुए बस संचालकों द्वारा मनमानी करते हुए क्षमता से अधिक दोगुनी सवारियां भरी जा रही है ।
पूर्व की घटनाओं से सबक ना लेते हुए 47 सिटर्स बस में 90 से 100 तक सवारी बैठकर सागर -भोपाल रोड़ पर संचालित बसें ले जा रही है।
जबकि पूर्व में बसों में क्षमता से अधिक सवारी भरे होने के कारण कई हादसे हो चुके है। जिनसे आरटीओ एवं बस संचालकों ने सबक ना लेते हुए फिर से लापरवाही करते हुए मनमानी शुरू कर दी है।
प्रशासन और आरटीओ विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किए जाने का नतीजा बस चालकों -क्लीनरों द्वारा ठूस ठूसकर सवारी भारी जा रही।
दो सीट पर 4 एवं तीन सवारी वाली सीट पर 5 से 6 सवारी बैठी थी और उतनी ही अंदर ठसाठस खड़ी थी।
ओर तो ओर केबिन में पूरी 8 सवारी बैठी थी। जिससे कभी भी कोई भी बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है।
आपको बता दे रक्षाबंधन के पर्व के चलते बसों में भीड़भाड़ देखी जा रही है। क्षमता से अधिक अंदर व छत पर ओर बसों के गेट पर भी लटका के सवारी ले जाई जा रही है। सागर – भोपाल जानी वाली बसों में बहुत ज्यादा भीड़ होने से महिलाओं और बच्चों को ज्यादा परेशानी हो रही है।
जिससे कभी भी कोई भी बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है ।
सुरक्षा के मापदंड को नजरअंदाज करते हुए, सब कुछ चल रहा है और आरटीओ एवं पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। जबकि त्यौहार के मद्देनजर उन्हें बसों की संख्या बढाना चाहिए था ताकि आनेजाने वाली सवारियों को परेशानी ना हो। नागरिकों ने प्रशासन से बसों को बढ़ाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button