पर्यावरणमध्य प्रदेश

हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता” अभियान के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता एवं तिरंगा रैली का आयोजन

सिलवानी । स्वतंत्रता दिवस 2025 के उपलक्ष्य में नगर परिषद सिलवानी द्वारा “हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग” अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ऋषिकांत यादव के निर्देशन में नगर में विभिन्न स्वच्छता एवं जनजागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
इस अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने देशभक्ति एवं स्वच्छता पर आधारित आकर्षक रंगोलियाँ बनाईं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में देशभक्ति की भावना के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी देखने को मिली।
इसी क्रम में नगर में भव्य “स्वच्छता तिरंगा रैली” भी निकाली गई, जिसमें जनप्रतिनिधियों एवं नगर परिषद कर्मचारियों ने भाग लिया। रैली में पार्षद प्रदीप कुशवाहा, लखन मेहरा, पार्षद प्रतिनिधि गुड्डू भाई सहित नगर परिषद के अन्य कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। रैली ने नगर वासियों को स्वच्छता और देशभक्ति का संदेश दिया।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी यादव ने सभी नागरिकों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने एवं स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

Related Articles

Back to top button