धार्मिक

Today Panchang आज का पंचांग गुरुवार, 21 अगस्त 2025

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
✦••• जय श्री हरि •••✦
🧾 आज का पंचाग 🧾
गुरुवार 21 अगस्त 2025
मंगल श्री विष्णु मंत्र :-
मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुणध्वजः।
मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः॥
☄️ दिन (वार) – गुरुवार के दिन तेल का मर्दन करने से धनहानि होती है । (मुहूर्तगणपति)
गुरुवार के दिन धोबी को वस्त्र धुलने या प्रेस करने नहीं देना चाहिए।
गुरुवार को ना तो सर धोना चाहिए, ना शरीर में साबुन लगा कर नहाना चाहिए और ना ही कपडे धोने चाहिए ऐसा करने से घर से लक्ष्मी रुष्ट होकर चली जाती है ।
गुरुवार को पीतल के बर्तन में चने की दाल, हल्दी, गुड़ डालकर केले के पेड़ पर चढ़ाकर दीपक अथवा धूप जलाएं ।
इससे बृहस्पति देव प्रसन्न होते है, दाम्पत्य जीवन सुखमय होता है ।
🔮 शुभ हिन्दू नववर्ष 2025 विक्रम संवत : 2082 कालयक्त विक्रम : 1947 नल
🌐 कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082,
👸🏻 शिवराज शक 352
✡️ शक संवत 1947 (विश्वावसु संवत्सर), चैत्र
☮️ गुजराती सम्वत : 2081 नल
☸️ काली सम्वत् 5126
🕉️ संवत्सर (उत्तर) क्रोधी
☣️ आयन – दक्षिणायन
☂️ ऋतु – सौर वर्षा ऋतु
⛈️ मास – भाद्रपद मास
🌒 पक्ष – कृष्ण पक्ष
📆 तिथि – गुरुवार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि 12:45 PM तक उपरांत चतुर्दशी
✒️ तिथि स्वामी – त्रियोदशी तिथि के स्वामी कामदेव जी है त्रयोदशी तिथि के स्वामी कामदेव जी हैं। कामदेव प्रेम के देवता माने जाते है ।
💫 नक्षत्र – नक्षत्र पुष्य 12:08 AM तक उपरांत आश्लेषा
🪐 नक्षत्र स्वामी – पुष्य नक्षत्र का स्वामी शनि ग्रह है। पुष्य नक्षत्र को तिष्य और अमरेज्य के नाम से भी जाना जाता है। इसके अतिरिक्त, इसे पूयम, पुष्य और सिद्धिया भी कहा जाता है।
⚜️ योग – व्यातीपात योग 04:14 PM तक, उसके बाद वरीयान योग
प्रथम करण : वणिज – 12:44 पी एम तक
द्वितीय करण : विष्टि – 12:16 ए एम, अगस्त 22 तक शकुनि
🔥 गुलिक कालः- गुरुवार का (शुभ गुलिक) 09:45:00 से 11:10:00 तक
⚜️ दिशाशूल – बृहस्पतिवार को दक्षिण दिशा एवं अग्निकोण का दिकशूल होता है । यात्रा, कार्यों में सफलता के लिए घर से सरसो के दाने या जीरा खाकर जाएँ ।
🤖 राहुकाल – दिन – 2:00 से 3:25 तक राहु काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए |
🌞 सूर्योदयः- प्रातः 05:36:00
🌅 सूर्यास्तः- सायं 06:24:00
👸🏻 ब्रह्म मुहूर्त : 04:26 ए एम से 05:10 ए एम
🌇 प्रातः सन्ध्या : 04:48 ए एम से 05:53 ए एम
🌟 अभिजित मुहूर्त : 11:58 ए एम से 12:50 पी एम
✡️ विजय मुहूर्त : 02:34 पी एम से 03:26 पी एम
🐃 गोधूलि मुहूर्त : 06:54 पी एम से 07:16 पी एम
🌃 सायाह्न सन्ध्या : 06:54 पी एम से 08:00 पी एम
💧 अमृत काल : 05:49 पी एम से 07:24 पी एम
🗣️ निशिता मुहूर्त : 12:02 ए एम, अगस्त 22 से 12:46 ए एम, अगस्त 22
🌸 गुरु पुष्य योग : 05:53 ए एम से 12:08 ए एम, अगस्त 22
सर्वार्थ सिद्धि योग : 05:53 ए एम से 12:08 ए एम, अगस्त 22
🌊 अमृत सिद्धि योग : 05:53 ए एम से 12:08 ए एम, अगस्त 22
🚓 यात्रा शकुन-बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
👉🏼 आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
💁🏻 आज का उपाय-विष्णु मंदिर में स्वर्ण चढ़ाएं।
🌳 वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
⚛️ पर्व एवं त्यौहार – भद्रा/ गुरु पुष्य योग/ सर्वार्थ सिद्धि योग/ अमृत सिद्धि योग/ शिवरात्रि/ पर्युषण पर्वारंभ (पंचमी पक्ष)/ कैलाश यात्रा/ विश्व उद्यमी दिवस, राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस, राष्ट्रीय मीठी चाय दिवस, स्वतंत्रता सेनानी काका कालेलकर स्मृति दिवस, भूतपूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह पुण्य तिथि, (पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित) डॉ. ब्रह्म प्रकाश जन्म दिवस, स्वतंत्रता सेनानी बी. सत्य नारायण रेड्डी जन्म दिवस, पंडित विष्णु दिगंबर पुण्य तिथि, आतंकवाद के पीड़ितों को स्मरण और श्रद्धांजलि का अंतर्राष्ट्रीय दिवस, भारतीय क्रिकेटर वी. बी. चंद्रशेखर जन्म दिवस
✍🏼 तिथि विशेष:- त्रयोदशी तिथि को बैंगन त्याज्य होता है। अर्थात आज त्रयोदशी तिथि में भूलकर भी बैंगन की सब्जी या भर्ता नहीं खाना चाहिए। त्रयोदशी तिथि जयकारी अर्थात विजय दिलवाने वाली तिथि मानी जाती है। यह त्रयोदशी तिथि सर्वसिद्धिकारी अर्थात अनेकों क्षेत्रों में सिद्धियों को देनेवाली तिथि मानी जाती है। यह त्रयोदशी तिथि जया नाम से विख्यात मानी जाती है। यह त्रयोदशी तिथि शुक्ल पक्ष में शुभ और कृष्ण पक्ष में अशुभ फलदायिनी होती है।
🗺️ Vastu tips 🗽
इस दिशा में जरूर लगाएं सात भागते घोड़ों की तस्वीर दक्षिण दिशा वाली दीवार पर सात भागते घोड़ों की तस्वीर लगाना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इससे सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
हनुमान जी की तस्वीर लगाने के लाभ दक्षिण दिशा में हनुमान जी की तस्वीर लगाना बेहद शुभ माना जाता है। लेकिन इस बात का खास ख्याल रखें कि तस्वीर में हनुमान जी बैठी हुई मुद्रा में होने चाहिए। कहते हैं इस तस्वीर को घर में लगाने से सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
इस दिशा में पितरों की तस्वीर लगाने के लाभ पितरों की तस्वीर दक्षिण दिशा में ही लगानी चाहिए क्योंकि इससे उनका विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।
फिनिक्स पक्षी की तस्वीर लगाने के फायदे वास्तु अनुसार घर की दक्षिण दिशा में फिनिक्स पक्षी की तस्वीर लगाने से जीवन में धन का आगमन होता है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।
गणेश जी की तस्वीर लगाना रहेगा शुभ जिन लोगों के घर का मुख्य द्वार दक्षिण दिशा में होता है तो उन्हें मेन गेट के ऊपर गणेश जी की तस्वीर जरूर लगानी चाहिए। इससे घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है।
♻️ जीवनोपयोगी कुंजियां ⚜️
कम नींद लेना हार्ट के लिए क्यों है खतरनाक जब आप कम सोते हैं या देर रात तक जागते रहते हैं और सुबह देर तक सोते हैं तो इससे शरीर में कार्टिसोल हार्मोन बढ़ने लगता है। ये हार्ट के लिए नुकसानदायक साबित होता है। लेकिन आप समय पर सोते और जागते हैं और रोजाना 7-8 घंटे की नींद लेते हैं तो इससे कोलेस्ट्रॉल और शुगर लेवल कंट्रोल रहता है जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम होता है।
नींद कम लेने से बढ़ता है तनाव और सूजन अगर आपकी नींद पूरी नहीं हो रही है तो इससे शरीर में सूजन और तनाव बढ़ने लगता है। जिससे आर्टरीज को नुकसान पहुंचता है। रोजाना भरपूर नींद लेने और नियमित समय पर सोने से शरीर में सूजन कम होती है। जिससे हार्ट का फंक्शन बेहतर होता है और स्ट्रेस भी कम होता है।
🩻 आरोग्य संजीवनी 💊
बलगम का आयुर्वेदिक उपचार: औषधियाँ, नुस्ख़े और उचित भोजन
खदिरा, बलगम के घरेलू नुस्ख़ों में से एक है। जब बलगम की समस्या से छुटकारा पाना कठिन हो जाये, तो एक glass गरम पानी में एक छोटी चम्मच खदिरा डाल कर गरारे करने से शीघ्र आराम मिल सकता है। खदिरा से शरीर में मौजूद कफ़ और पित्त दोष का संतुलन मान्य करने में भी सहायता मिलती है।
इस के अतिरिक्त, खदिरा के सेवन से सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी अन्य समस्याओं से भी आराम की अनुभूति होती है।
शहद और नींबू शहद और नींबू का मिश्रण बलगम से आराम हेतु औषधि के रूप में किया जा सकता है।
लाभ उठाने के लिए, एक चम्मच शहद में एक चम्मच नींबू का रस मिलाएँ और इसे गर्म पानी में घोल कर पी लें। तत्क्षण ही आप को आराम का अनुभव होना प्रारंभ हो जाएगा।
तुलसी और अदरक हज़ारों सालों से भारत देश में तुलसी और अदरक के प्रयोग से अनेक आयुर्वेदिक औषधियाँ निर्मित की गई हैं। ऐसी औषधियाँ बलगम का आयुर्वेदिक उपचार करने में भी सहायक हैं।
यह नुस्ख़ा अपने प्रयोग में लाने के लिए आप तुलसी की छोटी पत्तियाँ लें, और उनका रस निकाल लें। अब एक चम्मच तुलसी का रस एक चम्मच अदरक के रस में मिश्रित करें, और एक glass गरम पानी में घोल कर दिन में दो बार पियें।
📖 गुरु भक्ति योग 🕯️
एक राजा था जिसे अपनी बुद्धि पर बहुत घमंड था। उसे लगता था कि कोई उसे धोखा नहीं दे सकता।
एक दिन, उसने अपने दरबारियों से कहा कि वह पूरे राज्य में सबसे बुद्धिमान है और कोई उसे धोखा नहीं दे सकता।
एक सुनार ने यह सुना और राजा को चुनौती देने का फैसला किया
सुनार ने राजा के पास जाकर कहा कि वह उसे एक ऐसा हार बनाकर देगा जो कभी भी, किसी भी परिस्थिति में नहीं टूटेगा। राजा ने चुनौती स्वीकार कर ली और सुनार को हार बनाने का काम सौंप दिया।
सुनार ने हार बनाना शुरू किया, लेकिन उसने हार में एक ऐसी जगह बनाई जहाँ वह आसानी से टूट सकता था। जब हार बनकर तैयार हो गया, तो सुनार ने राजा को हार पहनाया और कहा कि यह हार कभी नहीं टूटेगा।
राजा ने हार पहनकर दरबार में घूमना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद, राजा ने हार को जानबूझकर एक मजबूत पत्थर पर मारा। हार टूट गया।
राजा क्रोधित हो गया और सुनार को बुलाया। सुनार ने राजा से कहा कि हार तो नहीं टूटा, बस वह जगह टूट गई जहाँ उसने उसे बनाया था। राजा को अपनी गलती का एहसास हुआ और उसने सुनार की बुद्धिमानी की प्रशंसा की।
•••••✤••••┈••✦👣✦•┈•••••✤•••••
⚜️ त्रयोदशी तिथि के देवता मदन (कामदेव) हैं। शास्त्रानुसार भगवान कृष्ण और रुक्मिणी के पुत्र हैं भगवान कामदेव। कामदेव प्रेम और आकर्षण के देवता माने जाते हैं। जिन पुरुषों अथवा स्त्रियों में काम जागृत नहीं होता अथवा अपने जीवन साथी के प्रति आकर्षण कम हो गया है, उन्हें आज के दिन भगवान कामदेव का उनकी पत्नी रति के साथ पूजन करके उनके मन्त्र का जप करना चाहिये। कामदेव का मन्त्र – ॐ रतिप्रियायै नम:। अथवा – ॐ कामदेवाय विद्महे रतिप्रियायै धीमहि। तन्नो अनंग: प्रचोदयात्।
आज की त्रयोदशी तिथि में सपत्निक कामदेव की मिट्टी कि प्रतिमा बनाकर सायंकाल में पूजा करने के बाद उपरोक्त मन्त्र का जप आपका वर्षों का खोया हुआ प्रेम वापस दिला सकता है। आपके चेहरे की खोयी हुई कान्ति अथवा आपका आकर्षण आपको पुनः प्राप्त हो सकता है इस उपाय से। जो युवक-युवती अपने प्रेम विवाह को सफल बनाना चाहते हैं उन्हें इस उपाय को करना चाहिये। जिन दम्पत्तियों में सदैव झगडा होते रहता है उन्हें अवश्य आज इस उपाय को करना चाहिये।

Related Articles

Back to top button