धार्मिकपर्यावरणमध्य प्रदेश

बारिश खत्म होने का संकेत माने जाने वाले कांस के फूल समय से पहले खिले

सिलवानी। कांस के फूल खिलने को वर्षा ऋतु खत्म होने और शरद ऋतु शुरू होने के संकेत के रूप में जाना जाता है। लेकिन इस बार अगस्त माह में ही जगह-जगह कांस के फूल खिले नजर आने लगे हैं। इस संबंध में राकेश कुमार ने बताया कि कांस का वनस्पति नाम सैकरम मुंजा है। आमतौर पर कांस में बारिश खत्म होने के बाद ही खिलता है, लेकिन बारिश का सितंबर महीना शेष है। इसके बावजूद अभी से कांस का खिलना ग्लोबल वॉर्मिंग का संकेत है। कांस को सनातन संस्कृति में भी बहुत महत्व दिया गया है, इसलिए इसका उपयोग मनुष्य के जन्म से लेकर मृत्यु तक के अनेक में कर्मकांड में किया जाता है।

Related Articles

Back to top button