मध्य प्रदेश

तेज रफ़्तार कार गाय को बचाने के चक्कर में पुलिया से टकराई, तीन की मौत, एक घायल

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
उदयपुरा । नेशनल हाईवे 45 पर उदयपुरा से करीब 3 किलोमीटर दूर जियो पेट्रोल पंप के पास रविवार शाम 5 बजे भीषण हादसा हो गया। इंदौर जा रही स्विफ्ट कार सामने अचानक आए आवारा गोवंश को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में कार में सवार लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई थी। दो घायलों को गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया था, जहां पर उनमें से एक और ने रात तक दम तोड़ा।
जानकारी के अनुसार मृतक और घायल सभी अहमदाबाद निवासी गढ़वाल परिवार के सदस्य हैं, जो नरसिंहपुर से एक अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होकर इंदौर लौट रहे थे। हादसे के बाद घायलों को उदयपुरा अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर हालत होने पर रायसेन रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची, और राहत कार्य शुरू कराया।
नरसिंहपुर अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होकर से इंदौर वापिस लौट रहे थे । तेज रफ़्तार स्विफ्ट कार क्रमांक एमपी 09 जेडयू 4619 के सामने गाय के आ जाने के कारण हुआ हादसा।
टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार लोग उसमें फंस गए। राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। मृतकों में रवि गढ़वाल, प्रदीप गढ़वाल और लक्ष्मी गढ़वाल की मौत हुई है।
वहीं वाहन चालक सुमित गढ़वाल को रायसेन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में सवार सभी लोग इंदौर से नरसिंहपुर एक अंत्येष्टि में शामिल होने गए थे। हादसा उस समय हुआ जब वे इंदौर वापस लौट रहे थे। इंदौर से उनकी ट्रेन थी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवे पर आवारा घूम रहे गोवंश के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस और ध्यान नहीं दे रहे।

Related Articles

Back to top button