मध्य प्रदेशराजनीति

प्रतापगढ़ में ‘सेवा पखवाड़ा’ को लेकर मंडल स्तरीय कार्यशाला संपन्न

सिलवानी । प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार प्रतापगढ़ मंडल में ‘सेवा पखवाड़ा’ को लेकर मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यक्रम को पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने वर्चुअली संबोधित किया एवं अभियान टोली के जिला सह-संयोजक दीपक सिंह रघुवंशी, मंडल अध्यक्ष पप्पू ठाकुर ने संबोधित करते हुए कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा में हर दिन अलग अलग कार्यक्रम जैसे एक पेड़ मां के नाम, 25 सितंबर में प.दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती, मंदिर प्रांगण सार्वजनिक जगह स्वच्छता अभियान, रक्त दान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, संसद खेलकूद, चित्र कला प्रतियोगिता, वोकल फॉर लोकल का प्रचार जैसे अनेक गतिविधियां सेवा पखवाड़ा में करना है।
इस अवसर पर संतोष रघुवंशी, राजेश राय, अरविंद रघुवंशी, केशव रघुवंशी, सरदार राजपूत, महेश आदिवासी, नवनीत रघुवंशी, इश्त्याक ख़ान, सलीम ख़ान, रामकुमार मेहरा, महेश रघुवंशी, कवेंद्र रघुवंशी, हेमेंद्र राठौड़, घनश्याम राठौर,मस्तराम आदिवासी, मंजू मेहरा, आशीष रघुवंशी, पप्पू ककोड़िया, रितिक रघुवंशी, शोएब खान, कैलाश धाकड़, खिलानसिंह तुमराम, सहित कार्यकर्ता बंधु शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button