मध्य प्रदेश

करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवनसिंह शेरपुर का सिलवानी में जोरदार स्वागत

कार्यकर्ताओं व युवाओं से की मुलाकात
सिलवानी। करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर का मंगलवार रात्रि में सागर जाते समय सिलवानी में रुके। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय करणी सेना के कार्यकर्ताओं, ऊर्जावान युवाओं और छात्रों से मुलाकात की। इस दौरान जीवन सिंह शेरपुर ने देश की वर्तमान सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक परिस्थितियों पर युवाओं के साथ चर्चा की। उन्होंने युवाओं को देश निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया और संगठन की नीतियों व उद्देश्यों से अवगत कराया।
इस संक्षिप्त लेकिन प्रभावी प्रवास के दौरान करणी सेना के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जीवन सिंह शेरपुर ने कार्यकर्ताओं की सक्रियता की सराहना करते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
इस दौरान प्रियांश सिंह राजपूत, राजा सिंह राजपूत, जसवंत सिंह राजपूत, लकी कुलकर्णी, सुधांशु सोनी, रितिक राजपूत, अमन चौरसिया, रवि साहू आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, छात्र और समाजजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button