मध्य प्रदेश

हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज। पं. दीनदयाल उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय में प्राचार्य कल्पना जांभुलकर के नेतृत्व में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के संयोजक दीपांशु मिश्रा के निर्देशन में हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम हिंदी विभाग में आयोजित किए गए । भारतीय ज्ञान परंपरा में हिंदी साहित्य की भूमिका विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें प्रथम स्थान शारदा सेन बीकॉम प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान खुश्बू रजक बीए प्रथम वर्ष एवं तृतीय स्थान वंदना प्रजापति बीए द्वितीय वर्ष ने प्राप्त किया । “हिंदी भाषा और साहित्य” विषय पर ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ इसमें 50 से अधिक विद्यार्थियों ने भागीदारी की । जिसमें प्रथम स्थान निम्मी गौर एमए तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान छात्रा रुचि नामदेव बीए तृतीय वर्ष एवं तृतीय स्थान सुमित साहू बीए प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया । “हिंदी का महत्व” विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान आकांक्षा दुबे बीएससी द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान सोनिका कुशवाहा बीए द्वितीय वर्ष एवं तृतीय स्थान तनुश्री पांडे बीएससी द्वितीय वर्ष ने प्राप्त किया । व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसका विषय “राजभाषा हिंदी की दशा और दिशा” आधारित था इसका संयोजन हिंदी विभागाध्यक्ष दीपक कुमार अहिरवार ने किया । अंतिम दिन भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित हिंदी भाषा की पुस्तकों की प्रदर्शनी का आयोजन हुआ जिसमें 25 विद्यार्थियों ने सहभागिता की एवं हिंदी के प्रतिष्ठित कवियों की रचनाओं पर केन्द्रित काव्यपाठ का आयोजन किया गया इसका संयोजन दीपक कुमार अहिरवार द्वारा किया गया इसमें 12 विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने सहभागिता की।

Related Articles

Back to top button