धार्मिकमध्य प्रदेश
गौ सम्मान अभियान की बैठक हुई संपन्न

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली। शनिवार 15 अगस्त को गौ सम्मान अभियान की बैठक रामलीला मैदान बरेली में संपन्न हुई
बैठक में उपस्थित सभी लोगों को मध्य प्रदेश का प्रभार संभाल रहे संत परम पूज्य श्री श्री सनातन जी महाराज नंद बाबा जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ ।
जिन्होंने बताया कि यह अभियान को संतो के सानिध्य में चलाया जा रहा है इसमें किसी राजनीतिक पार्टी का या किसी अन्य संगठन का कोई हस्तक्षेप नही है और न हीं किसी के बैनर तले यह अभियान चलाया जा रहा है इसमें मुख्य रूप से संरक्षण गौ माता एवं अध्यक्ष नंदी बाबा है। सभी से अनुरोध हे कि आने वाले 17 दिसंबर को अधिक से अधिक संख्या में पधार कर हमारी राजधानी भोपाल पहुंचना है और हर पंचायत से २१०० हस्ताक्षर एवं कम कम से 21 लोगों को हर पंचायत से अनिवार्य रूप से उपस्थित दर्ज करानी है।



