मध्य प्रदेश

देवरी में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल हुए शामिल

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देवरी नगर में दोपहर 3 बजे से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में मध्य प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल विशेष रूप से शामिल हुए। तिरंगा यात्रा सांदीपनि स्कूल से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, बाजार मोहल्ला, सोनी मोहल्ला सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई श्री राम जानकी मंदिर पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ।
तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, व्यापारी बंधु, छात्र-छात्राएं एवं नगरवासी शामिल हुए। डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों के बीच हाथों में तिरंगा लेकर लोग उत्साह और उमंग के साथ यात्रा में शामिल हुए। नगर में जगह-जगह नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि “तिरंगा हम सभी के लिए जान से भी ज्यादा प्यारा है। देश और तिरंगे की रक्षा के लिए हम अपनी जान भी कुर्बान कर देंगे। हमारे वीर जवानों ने अपने खून से इस तिरंगे की आन-बान और शान की रक्षा की है।”
यात्रा में देवरी नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी, मंडल अध्यक्ष सुनील लोधी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे नगर में देशभक्ति का माहौल नजर आया।

Related Articles

Back to top button