निष्कासित प्रेरक शिक्षकों ने हाई कोर्ट व सरकार से की विभाग में सेवा बहाली की अपील

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । विगत 7 वर्षों से प्रेरक शिक्षक बेरोजगारी की मार झेल रहे। निष्कासित साक्षरता सविदा प्रेरक शिक्षक मोर्चा ने बताया की 2012 में मध्य प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायतो में दो प्रेरकों की नियुक्ति जनपद सी.ई.ओ. के माध्यम से की गई थी। प्रत्येक पंचायत में एक महिला, एवं एक पुरुष को नियुक्त किया गया था। जिन्होंने मध्य प्रदेश की साक्षारता दर को बढाया एवं केंद्र सरकार व मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में कार्य किया। लेकिन सरकार ने प्रेरकों पर ध्यान नहीं दिया जिससे मजबूर होकर हाई कोर्ट में काफी संख्या में केस दर्ज कराए हैं। प्रेरक शिक्षिकों ने दमोह सहित कई जिला कोर्ट की शरण में पहुंचे । दमोह जिले से प्रथम याचिकाकर्ता चरण विश्वकर्मा ने अन्य 31 साथियों के साथ याचिका लगाई है। जिसमें उच्च न्यायालय जबलपुर की सिंगल बेंच माननीय उच्च न्यायालय द्वारा याचिका क्रमांक wp. 31591 प्रस्तुत की गई जिस पर माननीय उच्च न्यायालय द्वारा 6 /10 /25 को इस आशय से निराकृत किया गया।कि यदि याचिकागण 30 दिनों में व्यक्तिगत रूप से अभ्यावेदन आयुक्त राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल को प्रस्तुत हैं। तो इस अध्यावेदन पर 90 दिनों के अंदर निर्णय लेना होगा । जबकि दो दर्जन से ज्यादा अभिवेदन पहुंच चुके हैं।
इधर सरकार से भी अपील
प्रदेश के समस्त प्रेरक अधिक उम्र के बाद भी सरकार से सेवा बहाली की जुगाड़ में जुड़े हैं । जैसा की औपचारिकेत्तर के गुरुजियों को किया गया था। जैसे कि पिछले कई वर्षों से हजारों ज्ञापन, आंदोलन, एवं मंत्रियों, विधायकों, सांसदों, आदि से प्रयास कर चुके थे । जिसका कोई परिणाम नहीं निकला था केवल आश्वासन मिलता रहा । लेकिन अब हाई कोर्ट जाने से प्रेरकों को राहत की सांस मिली है। जिसके तहत पुनः सरकार से मुलाकात का कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। दिनांक 3/ 12/ 25 को संघ के कार्यकर्ताओं ने भोपाल मे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से मुलाकात व राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं संस्कृति विभाग धर्मेंद्र सिंह लोधी, तथा राज्य मंत्री पशुपालन एवं डेयरी विभाग लखन पटेल, जगदीश यादव (दादा) प्रदेश अध्यक्ष यादव समाज मध्य प्रदेश सभी से मुलाकात की। जिन्होंने प्रेरकों की बेरोजगारी की पीड़ा को समझा और कहा कि हर संभव प्रयास किया जाएगा की प्रेरकों की सेवा बहाली हो।
मुलाकात में मुख्य कार्यकर्ता शामिल रहे चरन विश्वकर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, सह. जिला अध्यक्ष दमोह, विद्या शर्मा प्रदेश अध्यक्ष मंदसौर, ललित तिवारी जिला अध्यक्ष रीवा, भरत सिंह लोधी ब्लॉक अध्यक्ष तेंदूखेड़ा दमोह, शिवदयाल अहिरवार जिला अध्यक्ष टीकमगढ़, भावना, सुशीला भदोरिया विदिशा, हीरालाल झाबुआ, गणेश पाल हरदा, राकेश आदि रहे।



