मध्य प्रदेश

अग्नि वीर में भर्ती होने पर राज चक्रवती का भव्य स्वागत

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौंडी निवासी अवधबिहारी चक्रवती के परिवार से भूपलाल चक्रवती और दुर्गा चक्रवती के पुत्र राज चक्रवर्ती का सेना के अग्नि वीर सेना की ट्रेनिग पूरी कर भर्ती होकर गांव वापस आने पर पूरे गांव के लोगों ने भव्य स्वागत किया। उनकी इस भर्ती से गांव के युवाओं मैं भारी उत्साह देखा गया। गांव के लोगों द्वारा फूल मालाओं से उनका स्वागत किया तथा उनके माता-पिता ने खुशी में लोगों को भोज कराया एवं राज चक्रवर्ती ने बताया कि अपने माता पिता और गुरु जन प्रेरणा मिली उनकी इस भर्ती से गांव के अन्य युवाओं को भी प्रेरणा प्राप्त होगी।
तथा क्षेत्र में भी युवाओं में राष्ट्रीय भावना की जागृति होगी। रूप लाल, लक्ष्मण, सतीश, शैलेंद्र, अमर, रमन सेन सहित गांव के समाज के वरिष्ठ लोग ने भव्य स्वागत कर उनका उत्साह वर्धन किया है।

Related Articles

Back to top button