मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय कल्चुरी एकता महासंघ ने मुकेश राय को राष्ट्रीय युवा सचिव नियुक्त किया


सिलवानी । राष्ट्रीय कल्चुरी एकता महासंघ द्वारा संगठन विस्तार के तहत एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। महासंघ की राष्ट्रीय संयोजक अर्चना जायसवाल ने सिलवानी (जिला रायसेन) के मुकेश राय को संगठन का राष्ट्रीय युवा सचिव नियुक्त किया है।
नियुक्ति की जानकारी पत्र जारी करते हुए राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि युवा वर्ग में संगठन को मजबूत बनाने हेतु यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि मुकेश राय अपनी ऊर्जा, उत्साह और सामाजिक प्रतिबद्धता के साथ संगठन को नई दिशा प्रदान करेंगे।
संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मुकेश राय को राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

Back to top button