स्कूली बालिकाओं से छेड़छाड़, दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

बम्होरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई
सिलवानी। कस्बा बम्होरी में स्कूल जाती बालिकाओं से छेड़छाड़ एवं अपमानजनक हरकत करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना आज मंगलवार की है।
पीड़िताओं ने शिकायत दर्ज कराई कि सुबह स्कूल जाते समय पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास राजेश लोधी पिता महेंद्र लोधी एवं ऋतिक लोधी पिता सुनील लोधी, निवासी ग्राम कुंडाली, उनका पीछा करते थे और बुरी नीयत से अश्लील कमेंट करते हुए गाने गाकर परेशान करते थे।
बालिकाओं की रिपोर्ट पर थाना बम्होरी में अपराध क्रमांक 175/25 दर्ज किया गया है। आरोपियों पर धारा 75(1)(iv), 78(1)(I), 3/5BNS 11(i)/12, 11(iv) पास्को एक्ट, तथा SC/ST एक्ट की धाराएँ 3(1)(w), 3(2)(va) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
त्वरित कार्रवाई में पुलिस को मिली सफलता
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना बम्होरी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में उपयोग की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई।
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रीतम सिंह, प्रधान आरक्षक रोहित, आरक्षक अशोक, राजेंद्र, महेंद्र, संदीप और सिद्धार्थ ने आरोपियों की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाई।



