भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर सिलवानी में विशाल कार्यकर्ता कार्यशाला संपन्न
सिलवानी। मध्यप्रदेश में मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के सफलतापूर्वक दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को सिलवानी विधानसभा क्षेत्र में एक विशाल कार्यकर्ता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला नगर के नागर के नायक मेरिज गार्डन में संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
कार्यशाला के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने की। वहीं विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिला प्रभारी सुधीर अग्रवाल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि मोहन सरकार ने बीते दो वर्षों में प्रदेश के विकास को नई दिशा दी है। जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब, किसान, महिला एवं युवाओं के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की सरकार सेवा, सुशासन और विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका से ही सरकार की योजनाएं सफल होती हैं।
जिला प्रभारी सुधीर अग्रवाल ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ हैं और आने वाले समय में संगठन को और अधिक सशक्त करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
कार्यशाला के दौरान संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों एवं सरकार की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रभारी विजय शुक्ला, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, बम्होरी भाजपा मंडल हरनाम सिंह लोधी प्रतापगढ़ भाजपा पप्पू ठाकुर भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय सिंह जाट भाजपा मंडल सुल्तान गंज हरिराम यादव अध्यक्ष भाजपा भाजपा नेता विभोर नायक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक रघुवंशी जिला मंत्री संदीप शर्मा ,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश राय, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पुनीत समैया अजमेर यादव पाषर्द प्रदीप कुशवाहा भाजपा मंडल महामंत्री लखन चंदेल देवेंद्र रघुवंशी डूंगरिया, वरिष्ठ भाजपा नेता सलीम काजी संजय मस्ताना जय बाबू जैन मिलन जैन गुड्डू भाई सहित बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



