धार्मिक

क्रिसमस पर खुशी से जगमगाया पुष्पा चर्च

सिलवानी। प्रभु यीशु के जन्मोत्सव क्रिसमस को सिलवानी में 24 दिसंबर की मध्यरात्रि से 25 दिसंबर की शुरुआत के साथ ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सागर रोड स्थित पुष्पा चर्च रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा, वहीं ईसाई समाज के घरों पर खुशी के प्रतीक सितारे चमकते नजर आए और भक्ति गीतों की गूंज रही।
पुष्पा चर्च परिसर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। यहां प्रभु यीशु के जन्म की मनमोहक झांकी लगाई गई, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इससे पहले पुष्पा विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
24 दिसंबर की रात 12 बजते ही चर्च में प्रभु यीशु के जन्मोत्सव का आयोजन शुरू हुआ। प्रार्थना सभा के बाद शिशु यीशु के प्रतीक के साथ जश्न मनाया गया। भक्ति गीत गाए गए, केक काटकर एक-दूसरे को बधाइयां दी गईं। यह आयोजन देर रात तक चलता रहा।
पुष्पा चर्च एवं आरडीएसएस परिसर में लगाई गई झांकियों को देखने के लिए 25 दिसंबर की सुबह से ही बच्चों सहित नगर के नागरिकों का आना शुरू हो गया। ईसाई समाज में क्रिसमस पर्व को लेकर विशेष उत्साह और उल्लास देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button