मध्य प्रदेशमनोरंजन

रंगमंचीय कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बिखेरे संस्कृति के रंग

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित किया गया रंगमंचीय कार्यक्रम जिसमें अतिथियों का स्वागत घोष दल एवं तिलक पुष्प के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विद्या भारती मध्य भारत प्रांत के संगठन मंत्री निखलेश महेश्वरी मुख्य अतिथि सौरभ मिश्रा एसडीएम, तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता देवनारायण शर्मा अध्यक्ष विवेकानंद शिक्षण समिति ने की। विद्यालय समिति के सदस्य रमाकांत मिश्रा एवं विद्यालय के प्राचार्य शिवराज सिंह चौधरी तथा समिति परिवार उपस्थित रहा। अतिथियों के स्वागत के लिए समिति परिवार के कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, विद्यालय की प्राचार्या स्मिता राजवैद्य दीदी एवं समिति के सदस्य सत्येन्द्रसिंह ठाकुर के द्वारा शॉल, श्रीफल एवं कुमकुम चंदन से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मां सरस्वती प्रणवाक्षर ओम और भारत माता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं सरस्वती वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बच्चों के द्वारा गीत, नृत्य एवं नाटक की प्रस्तुति दी गई । कार्यक्रम का आभार विद्यालय समिति के सचिव डॉ शरद शर्मा के द्वारा व्यक्त किया गया ।

Related Articles

Back to top button