मध्य प्रदेश

लेख प्रकाशित होने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ने किसान का किया सम्मान

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के भारतीय कृषि अनुसंधान एवं इंडियन काउंसलिंग आफ रिसर्च नई दिल्ली द्वारा एक विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया था जिसके तहत एक पुस्तक का प्रकाशन किया गया जिसमें भारत के 731 जिलों में से 110 किसानों का नवाचार प्रकाशित किया गया। जिसमें बेगमगंज के एक किसान मुकेश कुशवाहा का लो प्रेशर इरिगेशन सिस्टम को भी प्रकाशित किया गया जो क्षेत्र ही नहीं पूरे जिले के लिए खुशी की बात है ।
कृषि मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा पुस्तक में मुकेश कुशवाहा का नवाचार प्रकाशन होने पर उनका जहां बेकार दिन हो समाज बंधुओ द्वारा स्वागत सम्मान किया गया वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत द्वारा फूल मालाओं एवं शाल श्रीफल से सम्मान करते हुए कहां की है जिले के लिए गौरव की बात है की एक छोटे से शहर बेगमगंज के किसान के लेख को दिल्ली के कार्यक्रम में स्थान मिला उनके द्वारा बनाए गए लो प्रेशर इरिगेशन सिस्टम को सराहना मिली।

Related Articles

Back to top button