मध्य प्रदेश
अब जनपद स्तर पर होगी कलेक्टर की जनसुनवाई

जनता के बीच पहुंचकर समस्याओं के त्वरित निराकरण की पहल
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और शासकीय योजनाओं की जमीनी समीक्षा के उद्देश्य से कलेक्टर आशीष तिवारी अब जनपद पंचायत स्तर पर स्वयं जनसुनवाई करेंगे। इस अभिनव पहल के तहत कलेक्टर आम नागरिकों से सीधे संवाद कर शिकायतों का मौके पर निराकरण करेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार 13 जनवरी को ढीमरखेड़ा, 20 जनवरी को बहोरीबंद, 27 जनवरी को रीठी, 3 फरवरी को बड़वारा एवं 10 फरवरी को विजयराघवगढ़ जनपद पंचायत में दोपहर 11 से 1 बजे तक जनसुनवाई होगी।
लोक सेवा गारंटी अधिनियम एवं सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित शिकायतों की भी सुनवाई की जाएगी। सभी जिला अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।



