मध्य प्रदेश

एसडीओपी सोनाली गुप्ता ने दी आमद, तत्कालीन की हुई विदाई

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नवागत एसडीओपी श्रीमती सोनाली गुप्ता ने आज बेगमगंज में आमद दे दी है।नवागत एसडीओपी सोनाली गुप्ता 2017 बेंच की है। जिनकी प्रथम पदस्थापना सीएसपी के पद पर शहडोल हुई थी। इसके बाद उन्हें एसडीओपी पुष्पराजगढ़ बनाया गया था। हाल ही में उन्हें पीएचक्यू भोपाल से बेगमगंज एसडीओपी के पद पर पदस्थ किया गया है।
तत्कालीन एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव का स्थानांतरण एसीपी चूना भट्टी भोपाल होने से वो आज भारमुक्त हो गए। जिन्हें थाना प्रांगण में थानाप्रभारी राजीव उइके एवं समस्त पुलिसकर्मियों द्वारा भव्य विदाई पार्टी दी गई।
इस अवसर पर सिलवानी एसडीओपी अनिल मोर्य , गैरतगंज थानाप्रभारी डीपी लोहिया, देहगांव थानाप्रभारी हरिओम अस्ताया , गढ़ी थानाप्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा , सुल्तानगंज थानाप्रभारी श्यामराज सिंह सहित पुलिसकर्मियों द्वारा उनका पुष्पमालाओं, शाल श्रीफल से भाव स्वागत किया गया एवं बेगमगंज थाना प्रभारी राजीव उइके के द्वारा स्मृतिचिंह भेंट किया गया।

Related Articles

Back to top button