मध्य प्रदेश

विक्रम गणतंत्र दिवस पर हुए सम्मानित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदौट में खेल शिक्षक पद पर रहते हुए विक्रम सिंह ठाकुर ने कई उपलब्धियां हासिल की है सामाजिक क्षेत्र में एक प्रयास ग्रुप के माध्यम से कैंसर पीड़ित व्यक्तियों को मदद करना स्वच्छता अभियान में नगर पालिका परिषद का ब्रांड एंबेसडर रहते हुए जादू कला से स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का प्रचार प्रसार कर युवाओं को जागरूक करना ।
खेल के क्षेत्र में विभागीय खेलकूद टेबल टेनिस में विगत वर्ष दो गोल्ड एवं एक सिल्वर मेडल जीत कर भोपाल संभाग का नाम रोशन किया। मध्य प्रदेश सिविल सर्विसेज टेबल टेनिस खेलकूद प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर राष्ट्रीय स्तर पर चंडीगढ़ और दिल्ली में शानदार खेल का प्रदर्शन कर जिले का नाम गौरान्वित किया। इन सभी उपलब्धियां को देखते हुए गणतंत्र दिवस पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मध्य प्रदेश शासन वर्तमान विधायक डॉ प्रभु राम चौधरी द्वारा राष्ट्रीय वरीयत प्राप्त खिलाड़ी विक्रम सिंह ठाकुर को मेडल पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होने पर जिला खेल अधिकारी रानी सोंगा, जलज चतुर्वेदी, राजेश यादव, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आशीष सिंह चौहान, पीसी दीवार, आलोक राजपूत, सुनील रजक, अशोक साहू मनोज मालवीय, प्रतिभा सिंह, युवा समन्वयक सुभाष रैकवार,डॉ जितेंद्र सिंह तोमर अध्यक्ष हिंदू उत्सव समिति, राजीव दुबे, आकाश गोहिल, शुभम दुबे, पवन दुबे, संजीव ओसवाल, बाबू सेन, सचिन तोमर, राजकुमार प्रिंस शैलेंद्र सर्राफ, देवेंद्र ठाकुर कृपाल सिंह आदि ने बधाइयां दी है।

Related Articles

Back to top button