ज्योतिषधार्मिक

फरवरी में हर दिन व्रत-त्योहार, देखिए पूरी लिस्ट और जानिए ग्रहों की चाल

Astologar Gopi Ram : आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
🔮 फरवरी में हर दिन व्रत-त्योहार, देखिए पूरी लिस्ट और जानिए ग्रहों की चाल
🌸 फरवरी 2026 का महीना हिंदू तीज-त्‍योहारों से भरा हुआ है। आचार्य श्री गोपी राम के अनुसार इस माह व्रत-त्योहारों की बाढ़ आ जाएगी। इस माह में जहां एक ओर माघ पूर्णिमा, संकष्टी चतुर्थी, महाशिवरात्रि और आमलकी एकादशी जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व पड़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर फुलेरा दूज, जानकी जयंती और शबरी जयंती जैसे विशेष अवसर भी भक्तों को भक्ति और आस्था से जोड़ेंगे। फरवरी महीने में फाल्गुन अमावस्या और सूर्य ग्रहण का संयोग भी बन रहा है, जिसका धार्मिक दृष्टि से खास महत्व है। इन दिनों पूजा-पाठ, व्रत, दान-पुण्य और पितृ तर्पण करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। अगर आप फरवरी 2026 में पड़ने वाले सभी तीज-त्योहारों की तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त जानना चाहते हैं, तो यहां दी गई पूरी लिस्ट आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।
🧾 फरवरी 2026 के व्रत-त्योहार
🌝 01 फरवरी (रविवार) – माघ पूर्णिमा व्रत, संत रविदास जयंती
🫟 02 फरवरी (सोमवार) – फाल्गुन माह का आरंभ
🐁 05 फरवरी (गुरुवार) – द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
🤱🏻 07 फरवरी (शनिवार) – यशोदा जयंती
🤴🏻 08 फरवरी (रविवार) – भानु सप्तमी, शबरी जयंती
👣 09 फरवरी (सोमवार) – जानकी जयंती, कालाष्टमी (मासिक), जन्माष्टमी (मासिक)
👵🏼 12 फरवरी (गुरुवार) – महर्षि दयानन्द सरस्वती जयन्ती
🏹 13 फरवरी (शुक्रवार) – विजया एकादशी, कुंभ संक्रांति
👺 14 फरवरी (शनिवार) – शनि त्रयोदशी, प्रदोष व्रत (कृष्ण)
👫 14 फरवरी (शनिवार)- वैलंटाइन डे
⚜️ 15 फरवरी (रविवार) – महाशिवरात्रि, मासिक शिवरात्रि
🌚 17 फरवरी (मंगलवार) – फाल्गुन अमावस्या
⚛️ 18 फरवरी (बुधवार) – चंद्र दर्शन, फुलैरा दूज
🤵🏻 19 फरवरी (शुक्रवार) – रामकृष्ण परमहंस जयंती
🐀 21 फरवरी (रविवार) – ढुण्ढिराज चतुर्थी_
💮 22 फरवरी (सोमवार) – स्कंद षष्ठी
🌤️ 23 फरवरी (मंगलवार) – मासिक कार्तिगाई
🔥 24 फरवरी (बुधवार) – होलाष्टक प्रारंभ
☸️ *25 फरवरी (गुरुवार) – रोहिणी व्रत 🚩 27 फरवरी (शुक्रवार) – आमलकी एकादशी 🔱 28 फरवरी (शनिवार) – प्रदोष व्रत (शुक्ल) 📑 फरवरी 2026 में ग्रह-गोचर की सूची 👉🏼 फरवरी के महीने में निम्‍न ग्रह गोचर करेंगे: 🌏 बुध का कुंभ राशि में गोचर: बुद्धि के कारक बुध देव 03 फरवरी 2026 की रात 09 बजकर 38 मिनट पर कुंभ राशि में गोचर कर जाएंगे। ☀️ शुक्र का कुंभ राशि में गोचर: शुक्र ग्रह 06 फरवरी, 2026 को रात्रि 12 बजकर 52 मिनट पर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। ⭐ बुध कुंभ राशि में उदय: 10 फरवरी को सुबह 04 बजकर 08 मिनट पर बुध ग्रह कुंभ राशि में उदित होंगे। 🌞 सूर्य का कुंभ राशि में गोचर: 13 फरवरी को सुबह 03 बजकर 49 मिनट पर सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। 💫 *शुक्र कुंभ राशि में उदय: 17 फरवरी को दोपहर 02 बजकर 42 मिनट पर शुक्र कुंभ राशि में उदित होंगे।
🌎 *मंगल का कुंभ राशि में गोचर: 23 फरवरी को सुबह 11 बजकर 33 मिनट पर मंगल ग्रह कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। ☄️ *बुध कुंभ राशि में वक्री: 26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर बुध शनि की राशि कुंभ में वक्री हो जाएंगे।
🪐 बुध कुंभ राशि में अस्‍त: 28 फरवरी को रात 10 बजकर 09 मिनट पर बुध शनि की राशि कुंभ में अस्‍त हो जाएंगे।

Related Articles

Back to top button