मध्य प्रदेश

सीतानगर सिंचाई परियोजना, 33 छूटे गांवों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। सीतानगर सिंचाई परियोजना सेवंचित रह गए 33 गांवों को पुनः जोड़ने की मांग को लेकर आज दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर क्षेत्र में पहुंचे और हिंडोरिया, कादीपुर, तानखेड़ी, लुहारा, सुर्खी और उमरिया सहित आसपास के गांवों का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौके पर उपस्थित रहे और अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के सामने रखीं।किसानों ने बताई पानी की जरूरत निरीक्षण के दौरान किसानों ने कलेक्टर सुधीर कोचर को बताया कि परियोजना से बाहर रहने के कारण सिंचाई और पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। फसलों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है और खेती की लागत बढ़ रही है। किसानों ने मांग की कि सभी 33 छूटे गांवों को जल्द से जल्द सीतानगर सिंचाई परियोजना से जोड़ा जाए। प्रशासन का भरोसा
कलेक्टर ने मौके पर मौजूद किसानों को आश्वासन दिया कि प्रशासन इस मामले को प्राथमिकता से लेते हुए संबंधित विभागों के साथ समन्वय करेगा और छूटे हुए गांवों को परियोजना से जोड़ने के लिए जल्द से जल्द ठोस प्रयास किए जाएंगे।
निरीक्षण के दौरान किसानों की एकजुटता देखने को मिली। ग्रामीणों ने “जय किसान” के नारों के साथ अपनी मांगों को मजबूती से रखा और प्रशासन से सकारात्मक पहल की उम्मीद जताई। इस मौके पर कलेक्टर सुधीर कोचर, नरेंद्र प्रताप सिंह, वीरेंद्र सिंह, कैलाश सिंह, सौरभ सिंह, राहुल सिंह, जितेंद्र सिंह, सहित कई किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button