देश विदेशमध्य प्रदेशराजनीति

केंद्रीय बजट 2026–27 का सीधा प्रसारण देखा–सुना, विकसित भारत के संकल्प को मजबूती

रायसेन। रायसेन शहर के महामाया चौक स्थित कार्यक्रम स्थल पर केंद्रीय बजट 2026–27 का सीधा प्रसारण देखा एवं सुना गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुराम चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, युवा तरुणाई कार्तिकेय सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष सविता जमुना सेन सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट को देश को ‘विकसित भारत’ की दिशा में आगे बढ़ाने वाला, दूरदर्शी एवं सर्वसमावेशी बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट आर्थिक प्रगति को गति देने के साथ-साथ निवेश, उद्योग, बुनियादी ढांचे के विकास तथा रोजगार सृजन के नए अवसर प्रदान करने वाला है।
जनप्रतिनिधियों ने बजट में गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं के सशक्तीकरण को विशेष प्राथमिकता दिए जाने की सराहना की। साथ ही उन्होंने कहा कि बजट में आत्मनिर्भर भारत की सोच को और मजबूत करते हुए ‘सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास’ की भावना को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया गया है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने बजट को राष्ट्रहित में ऐतिहासिक बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम करार दिया।

Related Articles

Back to top button